दिल्ली में 48 घंटे में मानसून की दस्तक, यूपी में वज्रपात से आठ लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने के कारण अलग-अलग जिलों में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

NSI Admin02 Jul 2026, 01:41 AM2 min read
दिल्ली में  48 घंटे में मानसून की दस्तक, यूपी में वज्रपात से आठ लोगों की मौत

नई दिल्ली,नेशनल डेस्क । उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते कहीं राहत तो कहीं भीषण आफत देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 48 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने के कारण अलग-अलग जिलों में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

उप्र में वर्षाजनित हादसों में आठ की मौत

बुधवार को प्रदेश भर मानसून की दस्तक से जहां राहत महसूस की गई, वहीं वज्रपात व घर गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। सुलतानपुर व मुरादाबाद में चार लोगों की मौत धान की रोपाई करते हुए हुई।

बलिया में दो लोगों की वज्रपात से मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलसा है। एक अन्य घटना में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।

वाराणसी में भी वज्रपात से एक मौत व्यक्ति की मौत की सूचना है। अलीगढ़ में छज्जा गिरने से एक वृद्धा घायल हो गई। यहां सीढ़ियों के मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

काफी इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण मानसून आज दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।

राजधानी और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

ऑरेंज अलर्ट' जारी किया

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जहां भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

Daily Briefing

Stay Ahead of Every Story

Breaking news, top stories, and exclusive coverage -- delivered to your inbox every morning.

N
NSI AdminAuthor

Comments

Sign in to join the conversation

Sign In to Comment

More from National

View All
परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग
National

परिसीमन पर विशेष सत्र की अटकलों के बीच खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग

NSI Admin·about 1 month ago·4 min read
देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखीBreaking
National

देशभर में आज मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व, भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है राखी

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read
विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल
National

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था में है सबसे बड़ा सवाल

NSI Admin·about 1 month ago·7 min read
यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेशBreaking
National

यूपी में चुनाव आयोग की टीम सक्रिय, CEC ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से की बातचीत; EVM और फेक न्यूज पर दिया संदेश

NSI Admin·about 1 month ago·3 min read