January 28, 2026


लखनऊ, 13 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को निर्विरोध रूप से यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष चुना गया। औपचारिक घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


शनिवार को पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया था, जिसमें वे एकमात्र उम्मीदवार थे। उनके प्रस्तावक में सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेता शामिल थे। नामांकन के बाद आज राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सभागार में मेगा इवेंट में उनकी ताजपोशी हुई।

पंकज चौधरी कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं और पूर्वांचल के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी और ओबीसी वोटों को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इससे पूर्वांचल का पार्टी संगठन में दबदबा और बढ़ गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *