
आज रात 9 बजे शपथ ग्रहण, BHU से की है पढ़ाई
नईदिल्ली /काठमांडू,डिजिटल डेस्क। नेपाल में गत एक हफ्ते से जारी सियासी उठापटक के बीच सुशीला कार्की को नई सरकार का मुखिया नियुक्त करने पर सहमति बन गई है। प्रतिनिधि सभा (नेपाल की संसद) भंग करने पर सहमति बनने के बाद फैसला लिया गया कि सुशीला कार्की पीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी।
अब से कुछ देर बाद शुक्रवार रात 9 बजे पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की अंतरिम पीएम के तौर पर शपथलेगी । वह नेपाल की पहली महिला पीएम होंगी। उनकी पढ़ाई भारत में ही हुई है।
शुक्रवार को पूरे दिन चली गहन चर्चा के बाद संसद भंग करने पर सहमति बनी। संसद का भंग करना जेनरेशन-जेड प्रदर्शनकारियों और कुछ राजनीतिक ताकतों की एक प्रमुख मांग थी। युवा प्रदर्शनकारियों के कड़े तेवर के बाद सदन भंग करने और कार्की की नियुक्ति पर आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। इससे कार्की को अंतरिम पीएम बनाने का रास्ता साफ हो गया।
शपथ की तैयारी शुरू
खबरहब के मुताबिक, नेपाल के राष्ट्रपति ने शुक्रवार शाम को कहा कि वह सदन भंग करने और सुशीला कार्की को तुरंत शपथ दिलाने की तैयारी कर दी हैं।
सोशल मीडिया पर बैन का ऐलान से संकट शुरू
नेपाल में राजनीतिक संकट बीते हफ्ते शुरू हुआ, जब सरकार ने सोशल मीडिया पर बैन का ऐलान किया। इसके बाद हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस ने गोली चलाई, जिससे स्थिति बिगड़ गई और पूरे देश में अराजकता फैल गई। इसके बाद मंगलवार को केपी ओली ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद नई अंतरिम सरकार के गठन की कोशिश शुरू हुई।
कार्की का भारत से नाता
सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधान न्यायधीश बनने का रेकॉर्ड रखती हैं। उन्होंने 1979 में वकालत शुरू की था। इसके बाद वह जज बनीं और जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की मुख्य न्यायाधीश रहीं।
सुशीला कार्की की पहचान एक ऐसे न्यायधीश के रूप में रही है, जो भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती हैं। भारत से भी उनका एक खास नाता है। सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया है।