January 28, 2026

नई दिल्ली, 13 दिसंबर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2012 में ऑस्ट्रेलियाई मूल की किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी करने वाले धवन का 2021 में अलगाव हुआ और 2023 में आधिकारिक तलाक हो गया। अब ‘गब्बर’ ने नई शुरुआत की है और आयरलैंड की सोफी शाइन के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है।

शिखर और आयशा की शादी 2012 में हुई थी। आयशा, जो मेलबर्न में रहती थीं, पहले से दो बेटियों की मां थीं। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। लेकिन रिश्ते में दरार आई और 2021 में आयशा ने सोशल मीडिया पर अलगाव का ऐलान किया। दिल्ली कोर्ट ने 2023 में धवन को तलाक दिया, जिसमें मानसिक क्रूरता का आधार बताया गया। धवन ने बेटे से दूरी को लेकर भी इमोशनल पीड़ा जताई थी।


सोफी शाइन की हुई एंट्री


तलाक के बाद धवन की जिंदगी में सोफी शाइन की एंट्री हुई। सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं और अबुधाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी। 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों को साथ देखा गया, जिसके बाद अफवाहें उड़ीं। मई 2025 में सोफी ने इंस्टाग्राम पर धवन के साथ फोटो शेयर कर ‘माय लव’ कैप्शन लिखा, जिससे रिलेशनशिप कन्फर्म हो गई।

सोफी ने एक इंटरव्यू में बताया कि पहली मुलाकात में धवन की शरारती आंखें और खूबसूरत चेहरा उन्हें पसंद आया। धवन ने भी कहा कि वे आगे बढ़ चुके हैं और नई पारी का मजा ले रहे हैं। फैंस दोनों को ‘परफेक्ट कपल’ बता रहे हैं। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धवन कमेंट्री और बिजनेस में बिजी हैं, जबकि सोफी भारतीय कल्चर को एक्सप्लोर कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *