February 1, 2026

नई दिल्ली । फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि साल 2026 में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप उनका आखिरी विश्व कप होगा। बता दें कि यह टूर्नामेंट अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जाएगा। मौजूदा जानकारी के अनुसार, पुर्तगाल की टीम यूरोपियन क्वालिफाइंग के ग्रुप-एफ में शीर्ष पर है और अगर टीम 13 नवंबर को आयरलैंड को हरा देती है, तो वह टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लेगी।

रोनाल्डो ने कहा कि अगर वे 2026 का विश्व कप खेलते हैं तो यह उनका छठा वर्ल्ड कप होगा। गौरतलब है कि रोनाल्डो के करियर में लगभग हर बड़ा खिताब शामिल है, लेकिन वर्ल्ड कप ट्रॉफी अब तक उनकी पहुंच से दूर रही है। उन्होंने कहा कि वे अब 41 साल के होने जा रहे हैं और यह सही समय होगा मैदान को अलविदा कहने का।

रोनाल्डो ने सऊदी अरब में एक फोरम के दौरान वीडियो लिंक से बातचीत करते हुए कहा, “हां, निश्चित रूप से 2026 वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा। मैं 41 साल का हो जाऊंगा और मुझे लगता है, यही सही वक्त होगा।” उन्होंने आगे कहा कि वे प्रोफेशनल फुटबॉल से एक या दो साल में संन्यास ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *