March 13, 2026

निशाने पर अयोध्या भी था, 8 सफेदपोशों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली, नेशनल डेस्क । दिल्ली ब्लास्ट में विस्फोटकों से लदी कार चलाने वाले डॉक्टर उमर नबी ने एक बड़ा प्लान बनाया था। वह बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी (6 दिसंबर) के आसपास शक्तिशाली विस्फोट करना चाहता था। सूत्रों के मुताबिक फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में गिरफ्तार किए गए’ जैश-ए-मोहम्मद (JEM) से जुड़े 8 सफेदपोशों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरफ्तार डॉक्टरों के परिवार से भी पूछताछ चल रही है, जबकि डीएनए से यह भी कन्फर्म हो गया है कि डॉक्टर उमर ही फिदायीन हमला था।
पुलवामा जिले का रहने वाला था डॉ. उमर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला डॉ. उमर (28 साल) लाल किला विस्फोट में मारा गया। इस धमाके में 12 लोगों की जान चली गई। डॉक्टर उमर कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले आतंकी मॉड्यूल में शामिल था। हालांकि, उमर का बड़ा प्लान नाकाम हो गया, क्योंकि उसके निशाने पर अयोध्या भी था। उसकी तैयारी थी कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी यानी 6 दिसंबर को बड़े पैमाने पर घटना को अंजाम देना।

ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए खरीदी थीं 3 गाड़ियां
उमर उन नबी की डीएनए जांच में बम विस्फोट करने की पुष्टि हुई है और उसके मॉड्यूल ने कई वाहनों में लगे आईईडी के साथ एक ‘भयानक आतंकी हमला’ करने और उसके बाद असॉल्ट राइफलों से गोलीबारी करने की योजना बनाई थी। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपने मिशन के लिए तीन गाड़ियां (एक i20, एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट और एक ब्रेजा) खरीदी थीं। जब i20 में विस्फोट हुआ तो पुलिस ने अन्य दो कारों के लिए अलर्ट (Be On the Look Out) जारी कर दिया, जो इस बात का संकेत है कि मॉड्यूल द्वारा और विस्फोटक छिपाए गए होंगे। इकोस्पोर्ट का दिल्ली नंबर 0458 है और उसे बुधवार को फरीदाबाद में खोज निकाला गया। ब्रेजा की तलाश जारी है। दावा किया जा रहा है कि ये कारें उमर ने खरीदी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *