
डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
जयपुर, 19 नवंबर। राजस्थान विधानसभा सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दोपहर दो बजे सचिवालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हो गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी उपस्थित रहे , जिन्होंने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में कहा, “सचिवालय सहायक कर्मचारी राज्य प्रशासन की रीढ़ हैं। आपकी मेहनत और समर्पण ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वे कर्मचारी कल्याण के साथ-साथ प्रशासनिक सुधारों में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।” उन्होंने यह भी जोर दिया कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनशील है और आगामी बजट में सहायक कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता महेश व्यास, सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा, कर्मचारी संघ कजोड़मल मीणा सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।
