March 14, 2026

महासंघ ने पूनम चन्द व्यास बनाया जोधपुर का जिला अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री महेश व्यास ने महासंघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए दो अहम नियुक्तियाँ करते हुए संगठन को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया है।

प्रदेश प्रवक्ता श्री बलराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री पूनम चन्द व्यास, कनिष्ठ सहायक-II, कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जोधपुर को जिला अध्यक्ष – जोधपुर के पद पर मनोनीत किया गया है।
श्री मुकेश बोहरा, बापू नगर विस्तार, पाली को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष श्री महेश व्यास ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी संगठन की एकता, संघर्ष और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कर्मचारी हितों की प्रभावी रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *