
जयपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो फेज द्वितीय की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक ली।
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री कार्यालय में, विशेषाधिकारी (शहरी परिवहन) केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय श्री जयदीप ने मुलाकात की।
इस अवसर पर दूसरे चरण के प्रस्तावित रूट, स्टेशनों की संभावित लोकेशन, कॉरिडोर की संरचना एवं अन्य तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।