
बीकानेर दूसरे नम्बर पर,जिले के कोटे से चार पदाधिकारी
जयपुर। 27 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजस्थान ने बुधवार को अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व वाली इस 34 सदस्यीय टीम में जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से कुल 13 पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है, जो किसी अन्य जिले से सबसे अधिक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर गठित इस कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ता शामिल हैं। 18 महीने बाद जारी इस टीम में युवा-अनुभवी नेताओं का संतुलन रखा गया है, साथ ही सभी जिलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। कुल 7 महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जयपुर जिले से शामिल पदाधिकारी -डॉ. श्याम अग्रवाल,सह-कोषाध्यक्ष, मुकेश पारीक,कार्यालय सचिव, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल,नारायण मीणा,अजित मांडण, प्रमोद कुमार वशिष्ठ,मीडिया प्रभारी,प्रवक्ता कुलदीप धनकड़,राखी राठौड़, रामलाल शर्मा,स्टेफी चौहान और कैलाश वर्मा,मदन प्रजापत,हीरेन्द्र कौशिक,सोशियल मीडिया प्रभारी ।

बीकानेर जिले से –बिहारी लाल बिश्नोई,प्रदेश उपाध्यक्ष, अविनाश प्रभारी ईटी,प्रवक्ता दशरथ सिंह, अपूर्वा सिंह प्रदेश मंत्री
अजमेर जिले से – सरिता गेना,उपाध्यक्ष,मिथलेश गौतम महामंत्री
हनुमानगढ़ – कैलाश मेघवाल,महामंत्री,विजेंद्र पूनिया,प्रकोष्ठ प्रभारी
इन जिलों से एक एक पदाधिकारी – श्रीगंगानगर( सुरेंद्र पाल टीटी,उपाध्यक्ष ),पाली( नाहरसिंह जोधा,महामंत्री )झुंझनू (मुकेश दाधीच,उपाध्यक्ष) ,कोटा (छगन माहुर,उपाध्यक्ष) बांसवाड़ा,( हकरू मईडाउपाध्यक्ष)नागौर,(डॉ ज्योति मिर्धा,उपाध्यक्ष) उदयपुर,(अलका मुंधड़ा,उपाध्यक्ष ) सीकर,(श्रवण सिंह बगड़ी,महामंत्री) दौसा,(भूपेंद्र सैनी,महामंत्री) जैसलमेर,(आईदान सिंह भाटी,प्रदेश मंत्री ) सिरोही,(नारायण पुरोहित, प्रदेश मंत्री) सवाई माधोपुर,( सीताराम पोसवाल,प्रदेश मंत्री) और चूरू से पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।