March 18, 2026

जयपुर। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रशांत गिरी जी महाराज ने बुधवार को राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से भेंट की और उन्हें वृंदावन आने का सौजन्यपूर्वक निमंत्रण दिया। इस दौरान बीजेपी नेता महेश व्यास भी उनके साथ थे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात के दौरान प्रशांत गिरी जी महाराज ने उन्हें वृंदावन धाम के दर्शन के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महाराज ने वृंदावन के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

प्रमुख संत हैं प्रशांत गिरी जी महाराज
प्रशांत गिरी जी महाराज वृंदावन के एक प्रमुख संत हैं, जो भक्ति और वैष्णव परंपराओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहते हैं। वे समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक प्रवचन एवं सत्संग का आयोजन करते हैं। वृंदावन धाम के आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक हस्तियों को वहाँ आने के लिए आमंत्रित करना उनकी परंपरा का हिस्सा रहा है।

वृंदावन धाम भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रमुख केंद्र होने के कारण देश भर में इसका विशेष महत्व है।राजस्थान में भी कई स्थानों को वृंदावन के समकक्ष माना जाता है, और इस प्रकार के निमंत्रण धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने हाल ही में मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *