March 13, 2026

कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को कोयंबटूर में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन-2025 के उद्घाटन के लिए पहुंचे पीएम मोदी का कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोडिसिया मैदान तक करीब 2 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान दोनों तरफ खचाखच भरी सड़कों पर लोगों ने फूल बरसाए और जोरदार नारे लगाए।

हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, पूर्व मुख्यमंत्री व एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी, टीएमसी अध्यक्ष जी.के. वासन, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, राज्य बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई सहित कई गणमान्य लोगों ने पीएम का स्वागत किया।

जगह-जगह पारंपरिक नृत्य

रोड शो के दौरान जगह-जगह पारंपरिक नृत्य, ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर महिलाओं ने आरती उतारी और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे।कोडिसिया मैदान में आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को देश का भविष्य बताया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की, जिससे देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंची। तमिलनाडु के 21.8 लाख किसानों को भी इस किस्त का लाभ मिला।प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा,
“कोयंबटूर का प्यार और स्वागत हमेशा की तरह अतुलनीय रहा। इस जीवंत शहर के लोगों का आशीर्वाद मेरे हृदय के करीब रहेगा।”वहीं, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा हवाई अड्डे पर स्वागत न करने को लेकर बीजेपी ने तीखी आलोचना की है।कोयंबटूर में पीएम मोदी का यह स्वागत पिछले कई वर्षों में सबसे भव्य स्वागतों में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *