February 1, 2026

नई दिल्ली, 28 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। यह इस साल का आखिरी एपिसोड था, जिसमें पीएम मोदी ने 2025 की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया और 2026 के लिए नई ऊर्जा व संकल्प की बात की। कार्यक्रम आकाशवाणी पर प्रसारित हुआ और पूरे देश में लाखों लोगों ने सुना।

प्रमुख हाइलाइट्स-पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने दुनिया को दिखाया कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।
अंतरिक्ष में भारत की छलांग: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पीएम ने विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति पर जोर दिया।

चीतों की संख्या में बढ़ोतरी: प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत में चीतों की संख्या अब 30 से अधिक हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता।

खेलों में ऐतिहासिक सफलता: पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
सांस्कृतिक और युवा शक्ति: तमिल भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा बताया। युवाओं की भूमिका, स्वदेशी उत्पादों की मांग और राम मंदिर, वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का जिक्र।

पीएम मोदी का संदेश-पीएम मोदी ने कहा, “2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए, जिन पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। दुनिया भारत को नई उम्मीदों से देख रही है। 2026 में नई ऊर्जा, नए जोश और अपनेपन के साथ मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *