। जालोर विधानसभा के जालोर शहर मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान– 2026’ के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण के सत्र में वक्ता के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक व जालोर विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग, जालोर जिला संगठन प्रभारी श्री महेंद्र मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आवड़दान चारण, पाली के पूर्व सांसद श्री पुष्प जैन, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री रमेश राणा एवं जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश खण्डेलवाल ने सहभागिता की।
साथ ही, कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर सार्थक तथा प्रेरणादायक संवाद किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश राजपुरोहित, जिला महामंत्री श्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू मेघवाल, जिला सोशल मीडिया संयोजक श्री जोगेश सेन, जिला प्रवक्ता श्री दिनेश महावर, श्री उर्मिला दर्जी, जिला मंत्री श्रीमती गीता बारोठ, जिला प्रकोष्ठ संयोजक श्री भूरसिंह देवकी, जिला कार्यालय मंत्री श्री डिंपल सिंह, मन की बात जिला संयोजक श्री सुरेश सोलंकी, ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्री ओबाराम देवासी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी व समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
