
मुंबई। आज यानि 27 दिसंबर को सलमान खान का 60वां बर्थडे है, भाईजान के लिए इस मौके को खास बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी गई। मेहमानों से लेकर खाने तक की लिस्ट तैयार कर ली गई और अब पनवेल स्थित फार्महाउस पर ग्रैंड पार्टी शुरू हो गई है।
सलमान ने फार्महाउस पर पार्टी तो बड़ी रखी है, पर इसमें सिर्फ परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। साथ ही उन डायरेक्टर्स का स्पेशल वीडियो मैसेज दिखाया जाएगा, जिनके साथ सलमान ने अब तक काम किया है। पार्टी के लिए सलमान के परिवार के अलावा अन्य फिल्म स्टार्स पहुंच गए हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
सलमान खान का 60वां बर्थडे बहुत स्पेशल होगा। सलमान भांजी आयत के साथ अपना बर्थडे केक काटेंगे। आयत, सलमान की छोटी बहन अर्पिता की बेटी है और उसका भी 27 दिसंबर को ही बर्थडे आता है।
सलमान ने एक बेहद प्राइवेट पार्टी रखी है। इसके अलावा गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है पुलिस तैनात है।