March 12, 2026

नई दिल्ली,एनएसआई मीडिया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की राइवलरी अभी से नहीं बल्कि सदियों से चलती आ रही है। इन दोनों देशों के बीच जब टेस्ट सीरीज खेली जाती है तो उसे एशेज के नाम से जाना जाता है। अब 21 नवंबर से एशेज शुरू होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया इस बार इस 5 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज का आयोजन कर रहा है। पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क गजब की फॉर्म में नजर आए।

शेफील्ड शील्ड में आग उगल रहे मिचेल स्टार्क
अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एशेज सीरीज से पहले शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं। डॉमेस्टिक क्रिकेट में स्टार्क न्यू साउथ वेल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। न्यू साउथ वेल्स का सामना विक्टोरिया से हो रहा है और आज यानी 10 नवंबर से ही सिडनी में यह मैच शुरू हुआ है। विक्टोरिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।


पहले गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने खलबली मचा दी। उन्होंने विक्टोरिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स को पहली सफलता दिलाई। स्टार्क ने विक्टोरिया के ओपनर हैरी डिक्सन को गजब अंदाज में एलबीडब्ल्यू आउट किया। स्टार्क ने डिक्सन को सटीक यॉर्कर मारी, जो जाकर सीधा डिक्सन के पैर पर लगी। बॉल लगने के बाद डिक्सन अपना पैर पकड़ते भी नजर आए। गेंद पैर पर लगने के बाद स्टार्क ने जोरदार अपील की और हैरी को आउट करार दिया गया। जिस तरह विक्टोरिया ने पैर पकड़ा था, ऐसा लग रहा था कि गेंद लगने से वह चोटिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *