March 13, 2026

नईदिल्ली । बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने सोमवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने श्रेयसी सिंह को उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें देश और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। श्रेयसी सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता से मार्गदर्शन प्राप्त करना किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणादायक है।

श्रेयसी सिंह की इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे हाल ही में राज्य की राजनीति में सक्रियता के नए चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।

मुलाकात के बाद श्रेयसी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए लिखा—
“भारतीय राजनीति के सरल, सजग और सशक्त चेहरे आदरणीय राजनाथ सिंह जी से आदरपूर्वक मुलाकात।”इस मुलाकात की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *