August 4, 2025

जयपुर । राज्य सरकार ने शनिवार रात आइएएस, आरएएस के स्थानान्तरण व पदस्थापन को लेकर आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 10 नए आइएएस को पोस्टिंग दी गई हैं। वहीं 2 आइएएस, 58 आरएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण करने साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 75 नए आरएएस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई हैं। एक आरएएस को आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है।

लम्बे समय से था इंतज़ार

लम्बे समय से आरएएस के तबादला सूची के आने का इंतजार किया जा रहा था। इसी तरह से प्रशिक्षण पूरा करने वाले आइएएस के पदस्थापन को लेकर भी इंतजार था। राज्य को नए आइएएस मिलने से अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे आइएएस अधिकारियों का दबाव भी कम होगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद उनको नया पदास्थापन दिया गया है। आदेश के अनुसार, उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आयुक्त, उपायुक्त, उपनिदेशक, परियोजना अधिकारी, विकास अधिकारी जैसे पदों पर पदस्थ अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *