राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

जयपुर, 26 जनवरी 2026। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ द्वारा सचिवालय परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की, जबकि मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवासन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान राजस्थान सचिवालय में कर्मचारियों एवं आगंतुकों को उत्कृष्ट, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं उच्च मानक वाली भोजन एवं कैंटीन सेवाएं प्रदान करने के लिए मैसर्स अम्बरवाला को विशेष स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव ने मैसर्स अम्बरवालाद्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कजोड़मल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि सचिवालय कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुविधा एवं कार्यकुशलता के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मैसर्स अम्बरवाला बीकानेर द्वारा दी जा रही निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा की तथा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव का समारोह में उपस्थित होकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया।
समारोह में संघ के पदाधिकारी, सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में संघ की ओर से सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।