February 1, 2026

नई दिल्ली/उन्नाव, 30 दिसंबर 2025 । उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देने के फैसले पर रोक लगाने के बाद, सेंगर की बड़ी बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने पीड़िता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ऐश्वर्या सेंगर

उन्होंने दावा किया है कि पीड़िता “सिर्फ कहानियां बना रही” है और उनके परिवार से कोई खतरा नहीं है।ऐश्वर्या ने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा:”पीड़िता सिर्फ कहानियां बना रही है। वह सीआरपीएफ की सुरक्षा में है, फिर भी वह कह रही है कि हमारे परिवार से खतरा है। यह सब झूठ है।

मेरे पिता ने भाजपा में होने का खामियाजा भुगता है। हम एक सामान्य परिवार हैं, जबकि पीड़िता का परिवार भी काफी पावरफुल है। हमारी पीड़िता के परिवार से पुरानी दुश्मनी है, जो इस केस से बहुत पहले की है। पीड़िता ने पहले भी कई लोगों पर केस किए थे और ढाई महीने बाद ही मेरे पिता का नाम जोड़ा गया। अगर मेरे पिता ने उस लड़की की तरफ आंख उठाकर भी देखा हो, तो उन्हें फांसी दे दें। लेकिन मीडिया पीड़िता से एक भी सबूत मांगे कि मेरे पिता ने उसके साथ गलत किया।

ऐश्वर्या ने पीड़िता के बयानों में कई विरोधाभासों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया:घटना का समय पहले 2 बजे, फिर 6 बजे और अंत में 8 बजे बताया गया। AIIMS मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में पीड़िता की उम्र 18 साल से अधिक पाई गई। पीड़िता के चाचा हिस्ट्रीशीटर हैं, जिन पर 17 मुकदमे दर्ज हैं और वे तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला-29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के 23 दिसंबर के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा निलंबित कर जमानत दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि सेंगर एक अन्य मामले में सजा काट रहे हैं, इसलिए उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता। CBI ने दलील दी कि सेंगर एक प्रभावशाली नेता थे और POCSO एक्ट के तहत अपराध गंभीर है। कोर्ट ने सेंगर को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है।
पीड़िता पक्ष की प्रतिक्रिया-पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वे कुलदीप सेंगर के लिए फांसी की मांग करती हैं। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की अपील की। पीड़िता ने भी कहा कि वे सेंगर को फांसी दिलवाकर ही दम लेंगी।
कुलदीप सेंगर का केस बैकग्राउंड –2017 में एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि कुलदीप सेंगर ने उसे अपहरण कर बलात्कार किया। 2019 में कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत और रिश्तेदारों की दुर्घटना में मौत के मामलों में भी सेंगर आरोपी हैं।ऐश्वर्या के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *