March 12, 2026

खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने किया उद्धघाटन

जयपुर, 24 नवंबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर आज खेलों के रंग में रंग गई। सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार शाम को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मंडाविया ने कहा, “आप सभी 1.4 अरब भारतीयों की उम्मीद हैं। आप आज के खिलाड़ी नहीं, कल के ओलंपिक चैंपियन हैं।
”मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ सपने को राजस्थान ने साकार किया है। यह गेम्स राजस्थान के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर है।


इस मौके पर राजस्थान के खेल मंत्री एवं ओलंपिक रजत पदक विजेता कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा:“मैं आज गर्व से कहता हूँ कि राजस्थान की धरती पर पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स हो रहे हैं। ये सिर्फ़ खेल नहीं, राजस्थान के युवाओं का महाकुंभ है!
राजस्थानी घूमर, कल्बेलिया, चंग नृत्य और आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
ये खेल 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक राजस्थान के सात शहरों – जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर में आयोजित होंगे। करीब 5,000 खिलाड़ी 250 से ज्यादा विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुल 24 खेलों में मुकाबले होंगे।उद्घाटन के साथ ही आज से प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गईं। बैडमिंटन में मुंबई यूनिवर्सिटी और एसआरएम यूनिवर्सिटी ने शानदार जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *