March 13, 2026

शिबू सोरेन पिछले एक महीने से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हैं भर्ती

रांची ,स्टेट डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उनके पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन अपने स्वास्थ्य की जंग भी जीतेंगे, जिस प्रकार उन्होंने जीवन में कई लड़ाइयां लड़ी और जीती हैं।

शिबू सोरेन पिछले एक महीने से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मल्टीपल ऑर्गन डिसएबल डिजीज की शिकायत है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल लिया है।

सोरेन की बीमारी के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य ज्यादातर दिल्ली में ही रह रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हमें भी उम्मीद है… गुरुजी ने कई लड़ाइयां लड़ी हैं और यह जंग भी वह जरूर जीतेंगे। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *