
जयपुर। राजस्थान सरकार के नए मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवासन का सोमवार को सचिवालय में कर्मचारी संघ से जुड़े नेताओं ने स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता महेश व्यास ने वी श्रीनिवासन का स्वागत किया। सचिवालय अधिकारी संघ की और से अध्यक्ष श्री अभिमन्यु शर्मा की अगुवाई में वी श्रीनिवासन का स्वागत किया गया। सचिवालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री कजोड़मल मीणा श्री महावीर सोनी कर्मचारी व अधिकारी गण आदि इस दौरान मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नए मुख्य सचिव ने सोमवार को ही कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवासन को दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा। बधाई देने वालों में भारतीय प्रशासनिक सेवा,राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और कर्मचारी अधिकारी संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे।