
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई का शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास और वरिष्ठ बीजेपी नेता महेश व्यास,कुम्भनाथ सिद्ध ने प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल और उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा और कटिबद्धता व्यक्त की। बीजेपी नेता वासुदेव चावला ,कुम्भनाथ सिद्ध, डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावतसहित सैकड़ों नेताओं ने स्वागत किया।
कैलाश मेघवाल को बीजेपी का प्रदेश महामंत्री और बिहारी लाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं का चयन पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
कैलाश मेघवाल लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की अपेक्षा की जा रही है। इसी प्रकार बिहारी लाल बिश्नोई भी पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं।