February 1, 2026


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय मे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ओबीसी मोर्चा की ओर से पारंपरिक ‘पौष बड़े’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओबीसी प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मान में रखा गया है , जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।


बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर की अगुवाई में यह आयोजन होता है । गेदर ने पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर इसी तरह बीजेपी कार्यालय में पौष बड़े का कार्यक्रम आयोजित किया था, जो अब एक परंपरा बनता जा रहा है। इस बार गेदर सेवा पखवाड़े में प्रभारी की हैसियत से जयपुर से बाहर है,तो कार्यक्रम की जिम्मेदारी मोर्चे के महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कैलाश गेदर ने संभाल रखी है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ।


पौष बड़े का यह आयोजन राजस्थानी संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है, जहां सर्दियों में विशेष रूप से बड़े के आयोजन होते है । कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज 15 दिसंबर को जन्मदिन है, और इस दिन उनकी सरकार के दो वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें यह आयोजन भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *