February 1, 2026

आतंकवाद पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली,नेशनल डेस्क । कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (जेकेएनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर समस्या है, जो पिछले 30 वर्षों से हमारे देश में मौजूद है। कुछ मायनों में, यह 1989-1990 में जम्मू-कश्मीर से शुरू हुआ था और फिर वहां से यह लगातार बढ़ता गया फिर मुंबई, पुणे, दिल्ली तक फैल गया है।

इस दौरान थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया ऑपरेशन सिंदूर और इस पूरे मामले में जांच अभी चल रही है, इसलिए इसके नतीजे पर अनुमान लगाना सही नहीं है।

बता दें कि ये पूरा मामला तब शूरू हुआ जब जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कोई घटना फिर नहीं होगी। इस ऑपरेशन में उनके 18 लोग मारे गए और सीमा की सुरक्षा कमजोर हुई। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात को याद दिलाया कि दोस्तों को बदला जा सकता है, लेकिन पड़ोसी नहीं।

थरूर ने दिया जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर
फारूक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने कहा कि हमें पहले अपनी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही यह देखना जरूरी है कि घटना क्यों हुई और भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। अंत में थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद को कड़े तरीके से रोकना जरूरी है, लेकिन देश के विकास के बड़े लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए।

केरल में कार्यकर्ता के आत्महत्या मामले में भी बोले थरूर
इसके साथ ही केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की कथित आत्महत्या के मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरंत मामले की जांच करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा के नेताओं से भी कहा कि अपनी पार्टी में क्या गलत हो रहा है, इसकी जांच करें। थरूर ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है और किसी भी हालत में इसे राजनीति का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आशा जताई कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पूरी तरह से जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *