
गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चलेगी ट्रेन,मोदी हरी झंडी दिखाएंगे
नई दिल्ली, 2 जनवरी 2026 । भारतीय रेलवे ने नए साल की शुरुआत में यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जनवरी 2026 के दूसरे पखवाड़े में शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
यह ट्रेन गुवाहाटी (कामाख्या) और कोलकाता (हावड़ा) के बीच चलेगी।ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरी हो चुकी है। यह ओवरनाइट जर्नी के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें यात्री शाम को रवाना होंगे और सुबह पहुंचेंगे। मौजूदा ट्रेनों की तुलना में यात्रा समय 2.5 से 3 घंटे कम होगा।

क्षेत्रीय व्यंजन परोसे जाएंगे – रेल मंत्री ने बताया कि यात्रियों को स्थानीय संस्कृति का स्वाद चखाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है । गुवाहाटी से शुरू होने वाली ट्रेन में असमिया (असमीज) व्यंजन परोसे जाएंगे। हावड़ा (कोलकाता) से शुरू होने वाली ट्रेन में बंगाली (बांग्ला) व्यंजन उपलब्ध होंगे। भोजन किराए में शामिल होगा, जिससे यात्रा और भी सुखद बनेगी।
किराया और सुविधाएं3एसी – करीब ₹2300,2एसी: करीब ₹3000,1एसी: करीब ₹3600
यह किराया हवाई यात्रा (₹6000-8000) से काफी कम है। कोई डायनामिक प्राइसिंग नहीं होगी। ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें कुल 823 यात्रियों की क्षमता है (611 सीटें 3एसी में, 188 में 2एसी और 24 में 1एसी)।
ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑटोमैटिक डोर, बेहतर सस्पेंशन, सीसीटीवी, केवीएसी सेफ्टी सिस्टम और एर्गोनॉमिक बर्थ शामिल हैं। यह ट्रेन मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
रेल मंत्री ने कहा कि यह भारतीय रेल की नई शुरुआत है, जो स्पीड, कम्फर्ट और सुरक्षा के साथ क्षेत्रीय स्वाद को जोड़ेगी। जल्द ही और रूट्स पर ऐसी ट्रेनें चलेंगी।यह विकास पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, साथ ही पर्यटकों और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए नया विकल्प देगा।