January 29, 2026

प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित -राखी राठौड़

जयपुर, 5 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान की नव नियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ का आज प्रदेश मुख्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद और प्रदेश प्रवक्ता रह चुकीं राखी राठौड़ को हाल ही में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राखी राठौड़ को फूलमालाओं, दुपट्टे और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। स्वागत के बाद राखी राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “राजस्थान में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।
अध्यक्ष”राखी राठौड़ ने केंद्र सरकार के महिला सशक्तिकरण संबंधी अधिनियमों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियां महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत कर रही हैं।
  • साथ ही, उन्होंने पिछली अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर तीखा प्रहार किया और कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार ने महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 की तुलना में 2024-25 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
महिला अपराधों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए राखी राठौड़ ने उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार की सख्त नीतियों और त्वरित कार्रवाई से राज्य में महिलाएं अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।राखी राठौड़ ने आगे कहा कि महिला मोर्चा राजस्थान सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को बूथ स्तर तक धरातल पर उतारेगा और महिलाओं को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
राखी राठौड़ की नियुक्ति पर भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में यह नियुक्ति संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई है। राखी राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के विचारों को मजबूत करने और महिलाओं के मुद्दों पर सक्रियता से काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *