January 29, 2026

फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार लियोनेल मेसी भारत दौरे पर

नई दिल्ली, 13 दिसंबर 2025। फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार लियोनेल मेसी इन दिनों भारत के ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ पर हैं।

कोलकाता से शुरू हुए इस दौरे में मेसी हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 14 साल बाद भारत आए मेसी को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, लेकिन उनकी कमाई को लेकर भी हर किसी की उत्सुकता चरम पर है।
सालाना कमाई करीब 135 मिलियन डॉलर
आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में मेसी की कुल सालाना कमाई करीब 135 मिलियन डॉलर (लगभग 1215 करोड़ रुपये) है।फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट के अनुसार, मेसी की ऑन-फील्ड कमाई (क्लब सैलरी और बोनस) करीब 60 मिलियन डॉलर है, जबकि ऑफ-फील्ड (एंडोर्समेंट्स) से 70-75 मिलियन डॉलर। इंटर मियामी से उनकी गारंटीड सैलरी 20.45 मिलियन डॉलर सालाना है, लेकिन एप्पल टीवी, एडिडास लाइफटाइम डील और अन्य ब्रांड्स से कमाई इसे कई गुना बढ़ा देती है।

अगर 135 मिलियन डॉलर की सालाना कमाई को 365 दिनों में बांटें, तो मेसी हर दिन करीब 3.70 लाख डॉलर (लगभग 3.3 करोड़ रुपये) कमाते हैं। यह आंकड़ा सिर्फ अनुमानित है, क्योंकि बोनस और नए डील्स से यह और बढ़ सकता है। मेसी की कुल नेटवर्थ 2025 में 850 मिलियन डॉलर (करीब 7700 करोड़ रुपये) आंकी जा रही है। इंटर मियामी में मेसी की शानदार परफॉर्मेंस जारी है, जहां वे 2025 सीजन में भी टीम को आगे ले जा रहे हैं।


कोलकाता में 70 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण
भारत दौरे पर मेसी ने कोलकाता में अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया और फैंस से मुलाकात की। मेसी की यह कमाई उन्हें दुनिया के टॉप अमीर एथलीट्स में रखती है। एडिडास, पेप्सी, मास्टरकार्ड जैसे ब्रांड्स और अपनी होटल चेन से वे लगातार अमीर होते जा रहे हैं। भारत में मेसी का दौरा न सिर्फ फुटबॉल प्रेमियों के लिए खुशी की बात है, बल्कि उनकी सफलता की मिसाल भी पेश करता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *