February 1, 2026

पोषबडा प्रसादी कार्यक्रम’ में लिया भाग


जयपुर, 28 दिसंबर । राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने रविवार को जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तथा डॉक्टर्स कॉलोनी, डीसीएम, अजमेर रोड पर आयोजित ‘पोषबडा प्रसादी कार्यक्रम’ में भाग लिया। डॉ चतुर्वेदी ने कहा – धार्मिक आयोजन में शामिल होने का उन्हें विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ।


डॉ. चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए और ठाकुर जी के श्रृंगार की दिव्यता का अवलोकन किया। भक्तिमय वातावरण में ठाकुर जी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके मन को अद्भुत शांति और आनंद से भर गया।

उन्होंने इसे हृदय को स्पर्श करने वाला दिव्य अनुभव बताते हुए कहा कि यह आज का यह पल सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री भाजपा श्री राजू माथुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा तथा सुभाष नगर सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष श्री अनिल भंभानी आदि मौजूद रहे ।


‘पोषबडा प्रसादी कार्यक्रम’ एक भक्तिपूर्ण आयोजन है, जिसमें भगवान को विशेष प्रसाद अर्पित किया जाता है और भक्तों में वितरित किया जाता है। डॉ. चतुर्वेदी की इस कार्यक्रम में भागीदारी उनकी धार्मिक आस्था और सामुदायिक जुड़ाव को दर्शाती है।
डॉ. अरुण चतुर्वेदी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में उन्हें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जहां वे स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *