February 1, 2026

नई दिल्ली। एक कहावत है कि किले के दरवाजे हमेशा अंदर से ही खुलते हैं। दिल्ली के लाल किले के पास जो हुआ उसने इस खतरनाक सच को साबित कर दिया है। भारत में बैठे कुछ गद्दारों ने अपने ही देश पर आतंकी हमला किया है। भारत को बर्बाद करने के लिए एक खतरनाक पैटर्न देखने को मिला है जिसे इजराइल भी झेल चुका है। इसी को देखते हुए इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ऐलान किया है कि हम भारत के साथ खड़े हैं। हम इस हमले की निंदा करते हैं। पहलगाम हमले के बाद ही इजराइल ने सीधे तौर पर कहा था कि हम भारतीय सुरक्षा बलों के साथ खड़े हैं।

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले के पास हुए घातक विस्फोट के बाद भारत के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। इस विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। मैं भारत के लोगों और विशेष रूप से दिल्ली के मध्य में हुए विस्फोट में मारे गए निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी और इज़रायल की गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *