डूडी समर्थकों ने किया पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के खिलाफ प्रदर्शन

जयपुर /बीकानेर। बीकानेर में वायरल ऑडियो मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस में स्वर्गीय रामेश्वर डूडी समर्थकों ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया ।
जहां गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए । इस दौरान सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने गोविंद राम मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई ।
निष्पक्ष जांच और माफी की मांग –प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूर्व मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग रखी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस पूरे विवाद से पार्टी आलाकमान को भी अवगत करवा दिया है. वहीं दूसरी ओर गोविंद राम मेघवाल ने वायरल ऑडियो-वीडियो को एडिटेड बताते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला प्रमुख मोड़ाराम मेघवाल, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकना, शिवलाल गोदारा और श्याम सिंह भाटी सहित कई नेता मौजूद रहे ।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, ऑडियो-वीडियो क्लिप ने राजस्थान में सियासी माहौल को गर्म कर दिया है । ऑडियो-वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसे कथित तौर पर पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल की बताया जा रहा है ।
इसमें हो रही अनौपचारिक बातचीत ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही आरोप-प्रत्यारोप और विरोध का दौर शुरू हो गया।
इस ऑडियो-वीडियो में रामेश्वर डूडी, अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस नेता मदन गोपाल सहित कई नेताओं को लेकर टिप्पणियां की गई हैं. इसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताते हुए गोविंद राम मेघवाल के खिलाफ खुलकर विरोध शुरू कर दिया. वहीं जिला महासचिव अमित जोशी ने कार्रवाई की मांग करते हुए अपना इस्तीफा भी दे दिया है
इन आरोपों के बीच गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि यह पूरा मामला उनके खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है.। उन्होंने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रविशेखर मेघवाल पर वीडियो बनवाकर वायरल करवाने का आरोप भी लगाया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल पर भी निशाना साधा