
अपने लाडले नेता की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
बीकानेर, 4 अक्टूबर 2025 । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अजय डूडी ने उन्हें मुखग्नि दी। वही अपने लाडले नेता की अंतिम विदाई में प्रदेश भर से हजारों लोग आये।
गौरतलब है कि लम्बी बीमारी के चलते रामेश्वर डूडी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे लगभग 62 वर्ष के थे । वे अगस्त 2023 में ब्रेन हेमरेज के बाद वे कोमा में चले गए थे और करीब 25 महीने तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष करते रहे।
अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब


शनिवार को बीकानेर स्थित उनके आवास वैद्य मघाराम कॉलोनी से अंतिम यात्रा निकाली गई। हजारों समर्थक, कार्यकर्ता और आमजन इस दौरान मौजूद रहे। अंतिम यात्रा करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर उनके उदय रामसर स्थित फार्म हाउस पहुँची। यहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अजय डूडी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर “रामेश्वर डूडी अमर रहें” के नारों से माहौल गूंज उठा।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटसारा ने बीकानेर पहुंचकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को हिम्मत बंधाई।
नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कई पूर्व मंत्री और विधायक मौजूद रहे। गहलोत और डोटासरा ने कंधा देकर डूडी को विदाई दी।


अशोक गहलोत ने कहा, “डूडी मेरे लिए परिवार जैसा था, उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है।”डोटासरा ने उन्हें किसान हितैषी और संघर्षशील नेता बताया।
शोक संदेश– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि डूडी किसानों और वंचित वर्ग के सशक्त प्रतिनिधि थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
अंत्येष्टि स्थल पर ये रहे उपस्थित-पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,टीकाराम जूली,बी.डी.कल्ला,गोविंदराम मेघवाल,भंवर सिंह भाटी,शिमला नायक,पुखराज पाराशर,पवन गोदारा,धर्मेंद्र राठौड़
संगठन सृजन प्रभारी राजेश लिलोठिया,मकसूद अहमद,हारून राठौड़,देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिश्नाराम सियाग,यशपाल गहलोत,महेंद्र गहलोत,सुमित गोदारा,सुरेंद्र सिंह शेखावत,अशोक भाटी,मदन गोपाल मेघवाल,बद्रीराम जाखड़,मोडाराम मेघवाल,डूंगर राम गैदर,महेंद्र गहलोत,हेमाराम चौधरी,फ़ुसराम गोदारा,चेतन डूडी,बिहारीलाल विश्नोई सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।