
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) की जनरल असेंबली में लिया गया निर्णय
नई दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क । भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिली है। भारत को मिली 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी खेलों के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन लिखा गया। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) की जनरल असेंबली ने सर्वसम्मति से भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी सौंप दी है।
यह खेल अहमदाबाद में आयोजित होंगे।यह राष्ट्रमंडल खेलों का खास 100वाँ संस्करण (सेंटेनरी गेम्स) होगा, जो ठीक 100 साल पहले 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर से शुरू हुए थे। भारत दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करेगा।
2010 में दिल्ली ने की थे मेजबानी
इससे पहले 2010 में दिल्ली ने सफलतापूर्वक मेजबानी की थी।महासंघ के 74 सदस्य देशों ने एक स्वर में अहमदाबाद की बोली को हरी झंडी दिखाई। नाइजीरिया की राजधानी अबूजा भी दौड़ में थी, लेकिन भारत की मजबूत तैयारी और इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए उसे 2034 खेलों की मेजबानी का आश्वासन दिया गया है।

प्रधानमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा,”यह भारत के युवाओं और खेल भावना की जीत है। 2030 में अहमदाबाद पूरी दुनिया को भारतीय आतिथ्य और खेलों का नया कीर्तिमान दिखाएगा।”खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, “यह 2036 ओलंपिक की दावेदारी के लिए मजबूत कदम है।
अहमदाबाद अब विश्व स्तर का खेल हब बनने की राह पर है।”अहमदाबाद तैयार, दुनिया हक्की-बक्की!शहर में पहले से ही विश्व स्तरीय नरेंद्र मोदी स्टेडियम, सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एनक्लेव और नए बनने वाले ओलंपिक लेवल के वेन्यू तैयार हैं। आयोजन के लिए 90% से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से मौजूद है।
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा,”यह सिर्फ खेल नहीं, भारत के आत्मविश्वास की जीत है। 2030 में पूरा राष्ट्रमंडल अहमदाबाद की चमक देखेगा।”72 देशों के हजारों एथलीट, लाखों दर्शक और विश्व मीडिया की नजरें अब गुजरात की इस आर्थिक राजधानी पर टिकी हैं।