February 1, 2026

पाली, 27 दिसंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ शनिवार को पाली प्रवास पर रहे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत-सत्कार किया।

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने ग्राम सादड़ी में आयोजित श्री सादड़ी जैन संघ स्नेह मिलन सम्मेलन-2025 में भाग लिया। यहां जैन समाज के गणमान्यों से संवाद कर एकता, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता पर चर्चा की।

इसके अलावा, सादड़ी खेल उत्सव का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।इससे पूर्व, कंटालिया गांव में जैन आचार्य श्री महाश्रमण से आशीर्वाद लिया। दोपहर में पाली निज निवास पर आमजन से मुलाकात की।

प्रवास के दौरान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी सहित कई पदाधिकारी साथ रहे।मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और उत्साह निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरणा देता है।#Pali #BJP #MadanRathore #RajasthanBJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *