
केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भाजपा जयपुर शहर के प्रयास की करी सराहना
जयपुर,16 अक्टूबर 2025 । जयपुर शहर भाजपा की ओर से दीपावली से पूर्व आयोजित “आत्मनिर्भर भारत एवं संकल्प” अभियान के तहत गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत रोजगार उत्सव मनाया गया। इस मौके पर घुमंतू जाति उत्थान न्यास द्वारा कार्यकुशलता और रुचि के आधार पर चिन्हित विधवा महिलाओं, गरीब और निराश्रित परिवारों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की गई। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया इस कार्यक्रम के तहत 54 परिवारों को ठेले विभिन्न प्रकार की सामग्री सहित, कबाड़ी के कार्य के लिए 7 ट्रॉली रिक्शा, वजन तोलने की मशीनें, वैल्डिंग की मशीनें, लोहारी का सामान, सौंदर्य निखार उत्पाद, मूंगफली, गजक के ठेले, किराने का सामान और विभिन्न प्रकार के रोजगार के साधन प्रदान किए|
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस और इलेक्ट्रॉनिक

मैन्युफैक्चरिंग जैसे उदाहरण देकर बताया कि भारत अब विश्व स्तरीय तकनीक और उद्योग में आत्मनिर्भर बन रहा है। जयपुर के 5000 युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। आज भारत में मोबाइल और अन्य उत्पाद देश में ही विकसित हो रहे हैं। 2014 के बाद निर्णायक नेतृत्व और नीति सुधारो के कारण भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। राजस्थान में 85 रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, जयपुर स्टेशन में स्थानीय स्थापत्य, साांस्कृतिक सौंदर्य का समावेश , इसका साक्षात उदाहरण है।
वैष्णव ने सभी लाभार्थियों को माला, दुपट्टा, नारियल भेंट कर उनके रोजगार की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हमें नरेंद्र मोदी के सपने पूरे करने है। 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मविश्वास और आर्थिक शक्ति को पुनः जागृत किया है । हमारा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है।”

अभियान की संयोजक रेखा राठौड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम के पीछे कोई प्रेरणा है तो वो अंत्योदय का विचार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा है। पहली बार अपना काम शुरू करने जा रहे परिवारों को दिवाली के मौके पर रोजगार उपलब्ध करवाना उनके जीवन में खुशियाँ लाने के समान है। इस मौके पर महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओम भड़ाना, प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान, जयपुर हेरिटेज नगर निगम की महापौर कुसुम यादव, अभियान संयोजक महेंद्र यादव, विजय शर्मा, संजय जयसवाल ,भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश ताम्बी ने किया।