March 19, 2026

पटना। बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। राबड़ी देवी के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव प्रबंधन तक कई गलतियां की। इस वजह से राजद का चुनाव में यह हश्र हुआ।

रोहिणी और तेजस्वी के बीच संजय यादव को लेकर हुआ विवाद
इससे पहले राबड़ी आवास पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्या और तेजस्वी यादव के बीच संजय यादव को लेकर विवाद हुआ था। रोहिणी ने दावा किया था कि संजय का नाम लेने पर उन्हें गाली दी गई और उन पर चप्पल तक फेंका गया।

संजय तय करते हैं तेजस्वी से कौन मिलेगा
टिकट बंटवारे के समय भी कई नेताओं ने संजय यादव पर रिश्वत मांगने और पैसे न देने पर टिकट काटने का आरोप लगाया था। महागठबंधन में सीट शेयरिंग के दौरान कांग्रेस से तकरार और 11 सीटों पर सहयोगी दलों के आपसी मुकाबले को रोकने में तेजस्वी की नाकामी के लिए भी नेता संजय यादव को जिम्मेदार मानते रहे हैं. कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संजय ने पार्टी पर नियंत्रण कर लिया है और वही तय करते हैं कि कौन तेजस्वी से मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *