October 7, 2025

विजयादशमी पर गिरिराज सिंह के निशाने पर राहुल

पटना,स्टेट ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100वीं वर्षगांठ पर उसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने आरएसएस के निस्वार्थ सेवा भाव और देश के विकास में उसके योगदान को सराहा। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग सिर्फ गाली देना जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी कभी संघ के स्वयंसेवक नहीं बन सकते।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी जैसे लोग सिर्फ गाली देना जानते हैं। अगर उन्हें सात जन्म भी मिल जाएं, तो भी वे संघ के स्वयंसेवक नहीं बन पाएंगे। एक संघ स्वयंसेवक वह नहीं होता जो भारत का अपमान करे, बल्कि वह होता है जो भारत की गरिमा और सम्मान के लिए काम करे।”

शहरी नक्सली जैसा व्यवहार

गिरराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जब किसी पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी जैसा व्यक्ति करता है, जो शहरी नक्सली जैसा व्यवहार करता है, तो यह स्वाभाविक है कि कांग्रेस के अन्य नेता भी वही भाषा बोलेंगे।”
राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ ने नागपुर में अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए। गिरिराज सिंह ने आरएसएस को राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि आरएसएस दुनिया का एक मात्र ऐसा संगठन है जो रचनात्मक काम करता है। यह संगठन संस्कृति को बढ़ावा देता है। सिंह ने संघ के स्वयंसेवकों की भूमिका को याद किया। उन्होंने बताया कि देश पर जब भी कोई आपदा आई, स्वयंसेवक सबसे आगे रहे। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, बाढ़, सूखा और अन्य आपदाओं में भी स्वयंसेवकों ने काम किया। सिंह ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने हमेशा निस्वार्थ सेवा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *