
चंडीगढ़,स्टेट डेस्क। हरियाणा सरकार ने विकास बराला की एएजी पद पर नियुक्ति रद्द कर दी गई है। हरियाणा सरकार ने 18 जुलाई को 97 विधि अधिकारियों की सूची जारी की थी, जिसमें विकास बराला का नाम भी शामिल था। लेकिन सार्वजनिक विरोध और राजनीतिक दबाव के बाद सरकार ने अपना फैसला बदल दिया और विकास का नाम सूची से हटा दिया।
विकास बराला पर आरोप
विकास बराला पर वर्ष 2017 में एक पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू का पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस मामले में विकास बराला को आरोपी बनाया गया था और वह जमानत पर हैं।
सरकार का यू-टर्न
हरियाणा सरकार के इस फैसले पर जनता और राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए थे। सरकार के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की बात करने वाली सरकार अगर ऐसे व्यक्ति को विधि अधिकारी नियुक्त करती है, तो इससे गलत संदेश जाता है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
- इनेलो के सवाल: इनेलो ने भी इस नियुक्ति पर सवाल उठाए और कहा कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे को लॉ ऑफिसर बनाने पर सवाल उठना लाजमी है।
- शिक्षा मंत्री का बयान: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री ने विकास बराला की नियुक्ति के सवाल पर तीखा बयान दिया और कहा कि इस तरह की बातें सही नहीं हैं।