
शिवशंकर अग्रवाल को 58 वोटों से किया परस्त
जयपुर । राजस्थान सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अभिमन्यु शर्मा ने 58 वोटों से जीत दर्ज की है। अभिमन्यु शर्मा ने शिवशंकर अग्रवाल को परास्त किया ।
583 मतदाताओं ने किया मताधिकार
जानकारी के अनुसार संघ के चुनाव में कुल 607 मतों थे। जिसमें से 583 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया ।
अभिमन्यु शर्मा को मिले 254 वोट
जानकारी के अनुसार वोटो की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह ने परिणाम घोषित किये। जिसमे अभिमन्यु शर्मा को 254 वोट मिले। जबकि शिव शंकर अग्रवाल को 196 वोट मिले,इस प्रकार अभिमन्यु शर्मा ने 58 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

किसको कितने वोट मिले
अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 6 उम्मीदवार मैदान में थे। जिन्हे इस प्रकार वोट मिले – अभिमन्यु शर्मा को 254 , शिवशंकर अग्रवाल 196,जोगेंद्र सिंह 81 और कपिल वर्मा 26,डॉ कृष्ण कुमार स्वामी को 12 और दलजीत सिंह को 11 वोट मिले।
समर्थकों में जबरदस्त उत्साह
शानदार जीत के बाद सचिवालय में उत्साह का वातावरण देख गया। अभिमन्यु शर्मा के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह में थे । ढोल -तैसे के साथ जयकारे लगाकर जीत की ख़ुशी मनाई। जीत के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी।

जीत मान कर चल रहे थे –संघ के चुनाव में मतदाता पहले से ही अभिमन्यु शर्मा की जीत मानकर चल रहे थे। कर्मचारी संघ के चुनाव में शर्मा के समर्थक कजोड़मल मीणा की जीत के बाद अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी यही ग्रुप जीतेगा।ऐसा माना जा रहा था ,जो परिणामों भी सामने आया।
महेश व्यास सहित अन्य नेता रहे सक्रीय –
राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ जयपुर के अध्यक्ष के इस चुनाव में कई नेता सक्रीय रहे। सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास,मेघराज सिंह पंवार ,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कजोड़मल मीणा अपनी टीम के साथ अभिमन्यु शर्मा के पक्ष में जुटे थे ।
