April 2, 2026

 

जयपुर। राजस्थान सरकार ने मंगलवार (31 मार्च 2026) देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 65 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए। इस रातोंरात हुए बदलाव में 22 जिलों के कलेक्टर (जिला कलेक्टर/डीएम) बदले गए, साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और कई महत्वपूर्ण विभागों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गय है ।

  • मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में फेरबदल: जयपुर के मौजूदा कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव (Secretary to CM) और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया। इसके अलावा  CMO में नए अधिकारियों को मौका दिया गया है ।
  • टीना डाबी का तबादला: बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी को अब टोंक जिले का कलेक्टर बनाया गया। उनकी जगह चिनमयी गोपाल को बाड़मेर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया।
  • जयपुर का नया कलेक्टर: संदेश नायक (Sandesh Nayak) को जयपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया।
  • अन्य प्रमुख जिलों के कलेक्टर:
    • बीकानेर: निशांत जैन
    • उदयपुर: गौरव अग्रवाल
    • जोधपुर: आलोक रंजन
    • जैसलमेर: अनुपमा जोरवाल 
    • सीकर: आशीष मोदी
    • फलौदी: अंकित कुमार सिंह
    • बारां: बाल मुकुंद असावा
    • श्रीगंगानगर: अमित यादव
    • चित्तौड़गढ़: मंजू
    • पाली: रविंद्र गोस्वामी
    • सिरोही: रोहिताश्व सिंह तोमर
    • बूंदी: हरफूल सिंह यादव
    • करौली: अक्षय गोदारा
    • और अन्य जिलों में भी बदलाव हुए, जिनमें प्रतापगढ़, दौसा, नागौर, खैरथल-तिजारा आदि शामिल हैं।
    • अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ 
  • डॉ. जोगाराम — सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज विभाग तथा निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • राजन विशाल — निदेशक, जल जीवन मिशन, जयपुर
  • कन्हैया लाल स्वामी — संभागीय आयुक्त, जोधपुर
  • नकाते शिवप्रसाद मदन — प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज
  • शिवांगी स्वर्णकार — विशिष्ट सचिव, वित्त विभाग
  • ओमप्रकाश कसेरा — आयुक्त, नगर निगम जयपुर
  • लक्ष्मी नारायण मंत्री — आयुक्त, उदयपुर एवं देवस्थान विभाग
  • नम्रता वृष्णी- विशिष्ट शासन सचिव खान विभाग
  • सुरेश ओला — प्रबंध निदेशक (RIICO) एवं आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
  • और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न विभागों (जैसे खान, आवासन, चिकित्सा शिक्षा, आजीविका परियोजनाएं आदि) में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *