
नई दिल्ली,एनएसआई मीडिया। दिल्ली के लाल किला इलाके में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 6.55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर धमाके के बाद अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
यह बड़ा धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के बाहर पार्किंग में हुआ। इस विस्फोट का असली कारण क्या था? यह अभी तक समझ में नहीं आया है। लेकिन आज फरीदाबाद में पुलिस की ओर से कुछ आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के बाद आज शाम दिल्ली में एक विस्फोट हुआ। तो क्या इस घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ है? यह अभी तक साफ नहीं है। यह विस्फोट एक इको वैन में हुआ। इस विस्फोट के बाद दिल्ली के अलावा मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
भयानक था धमाका
लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर विस्फोट बहुत भयानक था। इलाके में कारें चकनाचूर हो गई हैं। घटनास्थल पर केवल कारों के कंकाल ही बचे हैं। इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर मानव शरीर के अंग अस्त-व्यस्त पड़े दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। लेकिन आशंका है कि यह संख्या बढ़ सकती है। इस घटना के पीछे असली वजह क्या है? क्या यह आतंकी हमला था या कुछ और? अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस, एम्बुलेंस, दमकल, बम निरोधक दस्ता और एक डिस्पोजल दस्ता मौके पर पहुंच गया है। एक फ़ोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँच गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है।
अमित शाह ने ली धमाके की जानकारी: इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलछा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को फोन पर दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने हॉस्पिटल पहुंचे है। जहाँ घायलों की कुशलक्षेम पूछ रहे है।
पुलिस को इनपुट मिला, कई जगह रेड-बलास्ट के बाद पुलिस को मिले इनपुट के बाद क्राइम दिल्ली ने दिल्ली के कई इलाकों में छापे मारी की जा रही है।
नदीम खान के नाम से रजिस्डर्ड गाड़ी -ब्लास्ट के लिए उपयोग कार हरियाणा के किसी नदीम खान के नाम से दर्ज है। पुलिस मामले की जांचा में जुडी है।