
श्री संत परमसुखदास जी महाराज आश्रम गौशाला, जोतडावाला शिकारपुरा में दिनभर चलेगा धार्मिक आयोजन
जयपुर। आगामी 30 अक्टूबर (गुरुवार) को श्री संत परमसुखदास जी महाराज आश्रम गौशाला, शिवराम सेवा समिति धाम, जोतडावाला शिकारपुरा (जयपुर) में विशाल गोपाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत सुबह प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक गौ पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत इस महोत्सव में दिनभर भक्तों द्वारा गौ सेवा, आरती और संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे।

इसके साथ ही भंडारा (प्रसादी) का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।इस अवसर पर समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीकानेर के विधायक जेठानंद व्यास से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।
आयोजक समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर गौमाता की सेवा और पूजन में सहभागी बनने की अपील की है।