। लूणी विधानसभा क्षेत्र के झंवर मंडल में शनिवार कोपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का प्रथम सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र सैनी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और पार्टी की विचारधारा तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।शिविर की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष श्री हुकुम सिंह जी ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन सिंह भाटी, जिला महामंत्री श्रीमती सुमित्रा विश्नोई, डॉ. यश गोदा, जिला उपाध्यक्ष श्री गुमानाराम देवासी, श्री भंवर पटेल, जिला मंत्री श्री माणक सिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन तथा बूथ स्तर तक मजबूत पार्टी बनाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।