भरतपुर : राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने शनिवार को भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के उच्चैन मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

कार्यशाला में उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा, मंडल अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी श्री श्याम सुन्दर गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गिरधारी तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज भारद्वाज, जिला मंत्री श्री सुन्दर सिंह, श्री महावीर डागुर, श्री उत्तम शर्मा, श्री दीपेन्द्र गनेशिया, श्री गोविंद भगोर, श्री कृष्णा जाट, श्री उदयभान चितेश्वर, श्रीमती रजनी सहित मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात कर कार्यकर्ता मजबूत संगठन का निर्माण करें और आगामी कार्यों के लिए तैयार रहें।माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान भाजपा पूरे जोर-शोर से संगठनात्मक कार्य कर रही है।