March 28, 2026
वैश्विक चुनौती के समय जनता को अतिरिक्त बोझ से मिली राहत- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 

जयपुर, 27 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कमी के निर्णय को स्वागत योग्य बताया है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटाकर देशवासियों को बड़ी राहत दी गई है। इस निर्णय से पेट्रोल पर लगने वाली ड्यूटी अब 13 रुपये से घटकर 3 रुपये और डीजल पर 10 रुपये से घटकर शून्य हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में लिए गए इस संवेदनशील फैसले से वैश्विक बाजार के चुनौतीपूर्ण समय में लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही, वे वैश्विक उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता से मुक्त रहेंगे।
श्री शर्मा ने इस राहत के लिए 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से दूर रहें एवं एकजुट होकर देश-प्रदेश की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *