February 1, 2026

Image

अब से नवीन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं- पीएम मोदी

नई दिल्ली, 20 जनवरी 2026 । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया। बिहार के युवा नेता नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस ऐतिहासिक ताजपोशी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

समारोह से पहले नितिन नवीन ने दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में जाकर प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार संभाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा, “अब से नवीन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं।” उन्होंने नितिन नवीन को पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए उनके संगठनात्मक कौशल और समर्पण की सराहना की।45 वर्षीय नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। यह पहली बार है जब इतनी कम उम्र में किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Image

निर्विरोध चुने गए नितिन नवीन

निर्विरोध चुने गए नितिन नवीन ने पदभार ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर मौजूद दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व दिया। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला, जबकि पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल रहा। नितिन नवीन की ताजपोशी को भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव और नए ऊर्जावान नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है।भाजपा के कार्यकर्ता अब मिशन 2029 की तैयारी में जुट गए हैं, और नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार दिख रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *