February 1, 2026

Mustafizur Rahman

ढाका/नई दिल्ली, 5 जनवरी 2026 । भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम भारत में कोई मैच नहीं खेलेगी।
बोर्ड ने खिलाड़ियों, स्टाफ और फैंस की सुरक्षा का हवाला देते हुए ICC से सभी ग्रुप स्टेज मैचों को भारत से बाहर (मुख्य रूप से श्रीलंका) शिफ्ट करने की औपचारिक मांग की है।
यह फैसला बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर किए जाने के ठीक एक दिन बाद लिया गया। BCCI के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदने के बावजूद टीम से रिलीज कर दिया।
दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव, खासकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाओं को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल का बयान:
“जहां एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को वैध कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद भारत में खेलने नहीं दिया जाता, वहां पूरी टीम कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है? BCB ने सही फैसला लिया है। हम ICC से मैच श्रीलंका में कराने की मांग कर रहे हैं।
“टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का शेड्यूल (मूल प्लान):
बांग्लादेश ग्रुप C में है – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली और नेपाल के साथ। 7 फरवरी: vs वेस्टइंडीज – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
9 फरवरी: vs इटली – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 फरवरी: vs इंग्लैंड – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
17 फरवरी: vs नेपाल – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलेगा। अब ICC को यह फैसला लेना है कि बांग्लादेश की मांग मानी जाए या नहीं। पाकिस्तान पहले से ही सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है। अगर बांग्लादेश की मांग स्वीकार हुई, तो शेड्यूल में बड़े बदलाव होंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *