Magh Mela 2026 begins in Prayagraj: Millions of devotees take a dip of faith on Paush Purnimaप्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज में आज 3 जनवरी 2026 से विश्व प्रसिद्ध माघ मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा के पवित्र स्नान पर्व के साथ संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं।मेला प्रशासन के अनुसार, शाम तक 25 से 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। पहले दिन ही 20-30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान था, जो साकार होता दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और कहा कि प्रयागराज तीर्थों का राजा है।कल्पवास की शुरुआत और आस्था का महासंगमपौष पूर्णिमा से ही हजारों कल्पवासियों ने संगम की रेती पर अपनी पर्णकुटियों में प्रवेश किया। कल्पवासी पूरे माघ मास जमीन पर सोकर, सादा भोजन और रोजाना तीन बार स्नान की कठिन साधना करते हैं।
इस बार 20-25 लाख कल्पवासियों के रहने की उम्मीद है। पूरे 44 दिवसीय मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान।
प्रमुख स्नान तिथियां माघ मेला -15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर समाप्त होगा। मुख्य अमृत स्नान पर्व- पौष पूर्णिमा: 3 जनवरी 2026 (शुरुआत)
मकर संक्रांति- 14 जनवरी 2026
मौनी अमावस्या- 18 जनवरी 2026 (सबसे बड़ा स्नान पर्व)
बसंत पंचमी- 23 जनवरी 2026
माघी पूर्णिमा- 1 फरवरी 2026
महाशिवरात्रि- 15 फरवरी 2026 (अंतिम स्नान)
प्रशासन की पुख्ता व्यवस्थाएं-मेले में 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी, AI आधारित 400 कैमरे, ड्रोन और NDRF-SDRF टीमें तैनात। 10 बड़े स्नान घाट, पंटून पुलों की संख्या बढ़ाई गई।स्वास्थ्य के लिए एंबुलेंस और मेडिकल कैंप।
मंडलायुक्त और डीएम ने घाटों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।