
जयपुर/बीकानेर।बीकानेर के डॉ. नवीन स्वामी का सहायक आचार्य (मेडिसिन) पद पर चयनित हुआ है। यह उपलब्धि न केवल डॉ. स्वामी के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे बीकानेर और मेडिकल जगत के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और सेवा भाव से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
डॉ. नवीन स्वामी लंबे समय से बीकानेर में चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय है, पहले से ही एस.पी. मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग से जुड़े हुए हैं। विनम्र, शांत स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पित भावना के लिए मशहूर डॉ. स्वामी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और क्लिनिकल अनुभव के बल पर यह पद प्राप्त किया है।
खास बात यह है कि डॉ. नवीन स्वामी ने कोरोना महामारी के सबसे कठिन दौर में अथक सेवा दी थी। उस समय जब पूरा देश संकट से जूझ रहा था, डॉ. स्वामी ने दिन-रात मरीजों की सेवा की और कई जानें बचाईं। उनकी यह सेवा भावना आज भी मरीजों और सहयोगियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कोरोना काल में उनकी भूमिका ने उन्हें न केवल सम्मान दिलाया, बल्कि यह साबित किया कि एक चिकित्सक का असली कर्तव्य संकट में साथ खड़ा होना है। इस सफलता पर डॉ. स्वामी के परिवारजन, मित्रों, सहयोगी चिकित्सकों और शहरवासियों ने हार्दिक बधाई दी है।
डॉ स्वामी के भाई इंद्र स्वामी ने बताया कि यह उपलब्धि डॉ. स्वामी की वर्षों की कड़ी मेहनत का फल है। मित्रों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश भेजे हैं। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. स्वामी आगे भी मेडिकल शिक्षा और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बीकानेर का नाम ऊंचा करते रहेंगे।
शहर के युवा चिकित्सकों के लिए डॉ. स्वामी की यह सफलता एक प्रेरणा है, जो बताती है कि धैर्य और परिश्रम से सरकारी पदों पर चयन संभव है। डॉ. नवीन स्वामी की इस उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी की लहर है और सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।